Posts

Showing posts from June, 2020

Positive thinking

Positive thinking makes a man happy, blissful, and calm . There is an attraction in every field. In every action, there is a reaction. The principle of gravitational force also applies in the life of a human. Positive thinking is also compared to the gravitational force. If we think positive, the universe will fill our life with many good things. If we think negatively, bad things will come into our life. If anyone demands something from the universe in a positive way. The universe will fulfill the demand very soon. Lord Shiva is the source of energy which is prefixed in human. Energy comes from Lord Shiva to all living creatures in this universe. Lord Shiva is a supreme power in this universe, Lord Shiva has given  the every source of energy for the betterment of the peoples. Nothing can be impossible if our thoughts are positive. If our intention is towards prosperity, we shall be prosperous. If we have determined that we shall maintain good health, we shall be healthy. If we ...

चीन पतन की ओर

चीन की सेना ने भारतीय रणबांकुरो की हत्या करके स्वयं को अपने ही बुने हुए जाले में फंसने जैसी स्थिति बना ली है। चीन ने पूरे संसार को कोरोनावायरस के बारे सही जानकारी नहीं दी।इस कारण भी विश्व की समस्त जनता चीन से किनारा करना चाहती है। लद्दाख की गलवान घाटी में वास्तविक नियत्रण रेखा पर 16 जून को भारत और चीनी सेना में हिंसक झड़प के कारण भारतीय सेना के 20 जवानों व एक कमांडिंग ऑफिसर की मृत्यु से देश को गहरा आघात लगा है।चीनी सैनिकों ने भारतीय सेना पर  प्रहार करने की पहल की, बदले में भारतीय सैनिकों ने 40-50  चीनी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया।एक चीनी आफिसर को पकड़ लिया।चीन के इस दुष्कृत्य  की संसार के सभी देशों में भर्तसना हो रही है। पहले की तरह भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों की  गर्दन व रीढ़ की हड्डी को तोड़ करके करारा जवाब दिया है। राज्य सरकारों में महाराष्ट्र ने चीन की कंपनियों के साथ हुए  करार को निरस्त करके अन्य राज्यों को एक उदाहरण पेश किया है। केंद्रीय सरकार को चीन में निर्मित इलेक्ट्रॉनिक सामान,अन्य उपकरण व प्रिंट मीडिया के उपकरण को भारतीय बाजारों में तुरंत प्रभाव ...

पशु प्रेम व गौ सेवा

गाय भारतीय संस्कृति की सबसे प्राचीन धरोहर है। दुधारू पशुओं में भारतीय नस्ल की गाय का  स्थान सर्वोपरि है। देसी नसलों के अलावा विदेशी नसल की गायों का भी भारत में प्रचलन है।  गाय के दूध में A-2 नामक तत्व पाया जाता है।जो मनुष्य के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। गाय का दूध वृद्ध आदमी को अमृत के समान होता है। गाय के दूध में अनेक प्रकार के खनिज, लवण व विटामिन पाए जाते है।यह सुपाच्य, बलवर्धक होता है। गाय के गोबर व मुत्र से जैविक खाद बनाई जाती है।                                         मान्यता है कि गाय के शरीर में विभिन्न देवी देवताओं का वास होता है। गाय के आस पास के वातावण में सकारात्मक उर्जा का प्रवाह होता है। यदि कोई बीमार व्यक्ति गाय के आस पास खड़े , तो वह स्वस्थता को महसूस करता है। देवाधिदेव शंकर जी का वाहन बैल है। शंकर जी पशुपतिनाथ कहलाए। अत्यधिक पशु प्रेम होने से मनुष्य सुखद भावना का अहसास करता है। परंतु पशु क्रूरता के कारण मनुष्य हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति को न...

सेवा भावना

धर्म ग्रन्थों में वर्णित हैं कि माता पिता की सेवा से बढ़ कर इस संसार में कोई भी तीर्थ  नहीं है। मां ही मनुष्य की प्रथम गुरु होती है।मां ही संतान की सब प्रकार के दुखों से रक्षा करती है । मां ही संतान की बिना किसी भेदभाव से पोषण करती है।पिता अपनी संतान को सामाजिक,नैतिक मूल्यों की शिक्षा देता है।पिता अपने पुत्र को हर क्षेत्र में कुशलता का उपदेश देता है।पिता  गुरु के समान है। कहा भी है कि गुरू कुम्हार शीश कुंभ है, कढ़ी कढ़ी काठे खोट,अंतर हाथ संहार दे बाहर बाहे चोट। अर्थात पिता ही अपनी संतान को संसार के देहिक,देविक भौतिक तापों से बचने के योग्य बनाता है।मां बाप की सेवा करने से मनुष्य अपने लोक परलोक के मार्ग को सार्थक बना सकता है।                                                                            पुराणों में वर्णित एक सदन कसाई की कथा का वर्णन आता है कि वह मांस विक्रेता की दुकान से मांस खर...

शक्ति स्वरूपा नारी

धर्मग्रंथों में वर्णित है कि नारी शक्ति का रूप है। जहां नारी का सम्मान होता है ,वहां देवता निवास करते हैं।नारी मां के रूप में वात्सल्य भाव से भर देती है वहीं नारी पत्नी के रूप में प्रेम व समर्पण का भाव,बहिन के रूप में भ्रात्रिभाव से भर देती है ।नारी एक कुशल गृहणी व घर के हर सदस्यों का ध्यान रखने वाली है।नारी एक प्रेम,उल्लास व शक्ति की प्रतीक है। शिवपुराण में वर्णित है कि वास्तव में नारी एक  प्रकृति स्वरूपा है। शिवशंकर भोलेनाथ अर्धनारीश्वर कहलाए।शंकर जी ने समस्त संसार के प्राणियों को प्रेम के वास्तविक स्वरूप ज्ञान दिया है। शंकर जी के इस अदभुत ज्ञान को समस्त प्राणी अपने जीवन में आत्मसात करें, तो दुखों से अवश्य ही छुटकारा मिलेगा।नर व नारी एक दूसरे के पूरक हैं।राधा  , मीराऔर कृष्ण का अनन्य प्रेम संसार के प्राणियों को ईश्वरीय ज्ञान से परिपूर्ण करता है।माता अनसुईया,सावित्री,अहिल्या व सीता ने पतिव्रता धर्म का पालन करके संसार को एक नई दिशा दी।यदि इस कलियुग में नारी पतिव्रता व पुरुष एकपत्नी व्रत होकर गृहस्थ धर्म के दायित्वों का निर्वहन करें तो चारों तरफ प्रेम व करुणा का संचार होगा। पर...

देश की अर्थव्यवस्था व कोरोनावायरस महामारी

देश की अर्थव्यवस्था पर कोरोनावायरस महामारी का बड़ा दुष्प्रभाव पड़ा है। भारतीय अर्थ्यवस्था एक विकसित व्यवस्था के रूप में जानी जाती है। यह संसार की पांचवीं सबसे बड़ी  नॉमिनल जी डी पी तथा तीसरी सबसे बड़ी  पी पी पी है। भारत की जी डी पी वर्ष 2018 में 6.1%,2019 में 4.2%और 2020 में 1.9 % रह गई है। यह एक चिंता का विषय है। इस कोरोना महामारी ने देश की अर्थ्यवस्था को चकनाचूर कर दिया है।हर देशवासी का कर्तव्य है कि वह देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में सरकार का सहयोग  करें। हमें स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए।चीन के वुहान शहर से कोरॉनावायरस का प्रसार संसार के देशों में चला गया परंतु चीन ने इस वायरस के बारे में विस्तार से नहीं बताया ।चीन ने इस वायरस के बारे में दुनिया को तब बताया ,जब वह स्वयं इससे बुरी तरह से जूझ रहा था। दुनिया चीन के इस दुष्कृत्य की भर्त्सना कर रही है। दुनिया की महाशक्तियां चीन पर पाबंदी लगा रहीं हैं। हमारा मौलिक कर्तव्य है कि हम देश व देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य बनाए रखने में अपने देश में निर्मित सामान का प्रयोग करें तथा चीनी सामान का वहिष्कार करें।वह दिन दूर...

सुखी कौन

प्राचीन समय की बात है कि एक राजा ने अपने मंत्री से कहा कि मैं देखना चाहता हूं कि मेरे राज्य में सबसे सुखी कौन है।उस इन्सान को ढूंढ कर मेरे पास लाओ और राजा ने मंत्री को कहा कि इस आदमी की कमीज़ मेरे  पास ले आओ।मंत्री पूरे राज्य घुमा पर उसे कोई भी सुखी मनुष्य नहीं मिला। कोई किसी न किसी समस्या से दुखी था। कोई अपनी आजिविकोपर्जन के लिए दुखी,कोई अपनी बीमारी के कारण दुखी, कोई अपने बच्चों की वजह से दुखी,कोई अत्यधिक धन के कारण दुखी। इस प्रकार मंत्री को राज्य में कोई भी सुखी मनुष्य नहीं मिला। मंत्री राजा के पास गया और सारा वृत्तांत सुनाया।राजा हैरान रह गया कि मेरे राज्य में एक भी सुखी मनुष्य नहीं, ऐसा नहीं हो सकता। राजा स्वयं राज्य में घुमा,एक एक गांव गया,शहर व गली गली गया परंतु  कोई सुखी आदमी नहीं मिला।राजा निराश हो गया। इतने में उसे एक घर से आवाज सुनाई दी,उस आदमी को आज मेहनत से ज्यादा रुपए मिले हैं और आज वह दाल रोटी खा रहा है। उसके वीवी बचे बहुत खुश हैं ।राजा मंत्री के साथ घर के पास ही खड़ा था।राजा को समझने में देर नहीं लगी कि यह अवश्य ही कोई सुखी आदमी होगा। राजा ने मंत्री को कहा कि च...