हिम्मत और हौंसला
इस संसार में कोई भी कार्य ऐसा नहीं जिसे नहीं किया जा सकता यदि हम उस कार्य को हिम्मत और हौंसले के साथ करते हैं।इस संसार में हर मनुष्य में दुखों और तकलीफों का दौर आता है परंतु यह कुछ समय के लिए होता है। जिसे हिम्मत और हौंसले से दूर किया जा सकता है। मैने एक विषय पर गौर किया कि परम पिता परमेश्वर ने मेरे हिम्मत और हौंसले को कसौटी पर परखा। लेकिन इंसानों ने मुझे वहां से परखना शुरू किया जहां मेरी हिम्मत और हौंसले बुलंद होते हैं।यदि हम किसी से हिम्मत और हौंसले की आशा रखेंगे ,तो निराश जरूर होंगे। कभी कभी इंसान हिम्मत हार जाता है किसी के बदले रवैया देख कर,कुछ बातें सुनकर। कभी कभी इंसान में सहने की हिम्मत आ जाती है तो लोग सोचते हैं कि इसमें सब्र आ गया।यदि हंसते चेहरे को देखकर हम यह नहीं कह सकते की इसमें दुख नही है बल्कि हम यह कह सकते हैं कि इसमें दुख सहने की हिम्मत आ गई है। ...