अहंकार , लालच
इस संसार में मनुष्य अपनी आकांक्षाओं की पूर्ति करने के लिए कई तरह के कर्म कर रहा है। उनमें एक मनुष्य सतमार्ग को अपना कर चलता है, दूसरा मनुष्य पापकरम करके अपनी इच्छाओं की पूर्ति करने को तत्पर रहता है।परिणाम स्वरूप सतमार्ग पर चलने वाला मनुष्य अपनी इच्छाओं की पूर्ति करके दीर्घकाल तक सांसारिक सुखों का भोग करता है। इसके विपरित अनर्थों से प्राप्त किए गए धन से जो मनुष्य अपनी इच्छाओं को पूरा करता है तो वह मनुष्य ज्यादा समय तक उसका उपभोग नहीं कर सकता। वह मनुष्य अपने ही विनाश का कारण बन जाता है। इच्छाएं कभी भी पूरी नहीं होती बल्कि ये बढ़ती ही चली जाती हैं। इस लिए इच्छाएं यदि सीमित होंगी तो वह मनुष्य उतना ही ज्यादा सुखी होगा। एक प्रसंग आता है कि दो मित्र थे। पहला मित्र सतमार्ग पर चलते हुए अपने परिवार का निर्वहन करता था। परिणाम स्वरूप वह ईश...