Posts

Showing posts from March, 2021

मेहनत का फल

मनुष्य अपने जीवन यापन के लिए मेहनत  करता ही रहता है। कभी मेहनत का फल शीघ्र प्राप्त होता है तो कई बार अत्यधिक परिश्रम करने पर भी हमें मेहनत का फल नहीं मिलता। हमें अपने कर्म पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।फल स्वत ही प्राप्त होता है।श्रीमद् भागवत गीता में कर्मयोग के बारे में बताया गया है।मेहनत का फल मीठा होता है। मेहनत एक ऐसा हथियार है जिससे आलस्य रूपी दुश्मन को  समाप्त किया जा सकता है। बैठे बैठे केवल सपने बुनने से या  खाली पुलाव पकाने से कार्य सिद्ध नहीं हो सकता, इसके लिए मेहनत करनी पड़ती है।                                        यदि हम सच्चे मन से कार्य करेंगे तो हम उस कार्य को बड़े उत्साह के साथ करेंगे। उस कार्य में हमें सफलता अवश्य मिलेगी। इसके विपरीत यदि हम किसी भी कार्य को करते हुए हमारे मन में उस कार्य के प्रति नकारात्मक भाव जागृत होंगे तो उस कार्य में हमे असफलता ही प्राप्त होगी। यदि कोई विद्यार्थी  किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहा है और वह परीक्षा के...