ध्यान व प्राणायाम
ध्यान लगाने और प्राणायाम के लिए उपयुक्त बैठने की अवस्थाओं के होने पर भी यह निश्चित कर लेना चाहिए कि: शरीर का उपरी भाग सीधा और तना हुआ हो। सिर व गर्दन सीधी हो।कंधों व पेट की मांसपेशियों में खिंचाव न हो। हाथ घुटनों पर रखें हों। आंखें बंद मुंदी हों। अभ्यास के समय शरीर निश्चल हो। प्राणायाम व ध्यान पर बैठने की अवस्था सुखासन- सुखपूर्वक (आल्थी पाल्थी) मार कर बैठना, सिद्धासन- निपुण, दक्ष विषेशज्ञ की भांति बैठना, वज्रासन - एड़ियों पर बैठना,अर्ध पद्मासन - आधे कमल की भांति बैठना,पद्मासन - कमल की भांति बैठना। श्वास और ध्यान एकाग्र करने के व्यायामों में ध्यान लगाने के लिए विशिष्ट मुद्राओं का उपयोग करने में अंगूठा व तर्जन...