अभिमानी जमींदार
अंग्रेजी हकुमत के समय की बात है कि एक जमींदार था। उसके पास बहुत जमीन थी। छोटे जमींदारों का शोषण करके उसने अत्यधिक धन कमा लिया।वह गरीब व्यक्तियों को अपने पास नौकर के रूप में रखता था । तरह तरह के झांसे देता था कि मैं आपका यह काम व वह काम सरकार से करवा दूंगा।परंतु उसने उनका कोई भी काम नहीं करवाया। वह उनके परिवार का शोषण करता रहता था। जमींदार ने छोटे किसानों की भूमि पर कब्जा करना शुरू कर दिया। जिससे गांव वासियों में रोष व्याप्त होने लगा। वह अंग्रेजी हकूमत से प्राप्त खेती के लिए अनुदान को भी हड़प लेता था। बेचारे गरीब किसानों में इतनी हिममत नहीं थी कि वे जमींदार के सामने बोल सकें। समय बीतता गया जमींदार के अत्याचार लोगों पर बढ़ते चले गए। लोगों ने उस...