देश की अर्थव्यवस्था व कोरोनावायरस महामारी

देश की अर्थव्यवस्था पर कोरोनावायरस महामारी का बड़ा दुष्प्रभाव पड़ा है। भारतीय अर्थ्यवस्था एक विकसित व्यवस्था के रूप में जानी जाती है। यह संसार की पांचवीं सबसे बड़ी  नॉमिनल जी डी पी तथा तीसरी सबसे बड़ी  पी पी पी है। भारत की जी डी पी वर्ष 2018 में 6.1%,2019 में 4.2%और 2020 में 1.9 % रह गई है। यह एक चिंता का विषय है। इस कोरोना महामारी ने देश की अर्थ्यवस्था को चकनाचूर कर दिया है।हर देशवासी का कर्तव्य है कि वह देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में सरकार का सहयोग  करें। हमें स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए।चीन के वुहान शहर से कोरॉनावायरस का प्रसार संसार के देशों में चला गया परंतु चीन ने इस वायरस के बारे में विस्तार से नहीं बताया ।चीन ने इस वायरस के बारे में दुनिया को तब बताया ,जब वह स्वयं इससे बुरी तरह से जूझ रहा था। दुनिया चीन के इस दुष्कृत्य की भर्त्सना कर रही है। दुनिया की महाशक्तियां चीन पर पाबंदी लगा रहीं हैं। हमारा मौलिक कर्तव्य है कि हम देश व देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य बनाए रखने में अपने देश में निर्मित सामान का प्रयोग करें तथा चीनी सामान का वहिष्कार करें।वह दिन दूर नही जब हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की सर्वश्रेष्ठ अर्थवयवस्थाओं में से एक होगी।

Comments

Popular posts from this blog

Sight seeing of Manimahesh

Benefits of the Brahammahurat meditation

Brother and sister