मृत्यु एक वास्तविक सच्चाई
इस संसार में जो जन्म लेता है उसकी मृत्यु निश्चित है।जो मनुष्य सदैव ही मृत्यु को याद रखता है,वह सदैव ही सत्कर्म में लगा रहता है।जब श्रीकृष्ण ने अर्जुन को विराट स्वरूप दिखलाया था, उसमें अर्जुन ने देखा कि कौरवों और पांडवों की सेनाओं की ओर से महारथी बड़ी शीघ्रता से श्रीकृष्ण भगवान के प्रज्वलित मुख की ओर प्रवेश कर रहें है,तो अर्जुन ने इसका कारण पूछा। श्रीकृष्ण भगवान ने कहा कि जो मनुष्य अन्याय,पाप कर्म व अन्याय होते हुए देखता है तथा अन्याय का विरोध नहीं करता है। इस तरह के मनुष्य को मैने पहले ही मार रखा है। इस तरह श्रीकृष्ण भगवान ने अर्जुन को समझाया कि आप व्यर्थ ही शोक कर रहे हो। इनकी मृत्यु तो निश्चित है,ये अवश्य ही युद्ध में वीरगति को प्राप्त होंगे।इस तरह श्रीकृष्ण भगवान ने अर्जुन का मोह दूर किया।जो भी मनुष्य सदैव मृत्यु को याद रखेगा ,वह कभी भी ऐसा काम नही करेगा जिससे समाज में उसे अपमानित होना पड़े अर्थात वह सच्चाई, इमानदारी व चरित्रता के पथ पर चलेगा। श्रीकृष्ण भगवान ने गीता में समझाया कि हम देवताओं के दिए हुए दान से ही अपना जीवन यापन कर रहे हैं,चाहे वह अमीर हो या गरीब। यदि हम इस रहस्...