सुखी कौन
प्राचीन समय की बात है कि एक राजा ने अपने मंत्री से कहा कि मैं देखना चाहता हूं कि मेरे राज्य में सबसे सुखी कौन है।उस इन्सान को ढूंढ कर मेरे पास लाओ और राजा ने मंत्री को कहा कि इस आदमी की कमीज़ मेरे पास ले आओ।मंत्री पूरे राज्य घुमा पर उसे कोई भी सुखी मनुष्य नहीं मिला। कोई किसी न किसी समस्या से दुखी था। कोई अपनी आजिविकोपर्जन के लिए दुखी,कोई अपनी बीमारी के कारण दुखी, कोई अपने बच्चों की वजह से दुखी,कोई अत्यधिक धन के कारण दुखी। इस प्रकार मंत्री को राज्य में कोई भी सुखी मनुष्य नहीं मिला। मंत्री राजा के पास गया और सारा वृत्तांत सुनाया।राजा हैरान रह गया कि मेरे राज्य में एक भी सुखी मनुष्य नहीं, ऐसा नहीं हो सकता। राजा स्वयं राज्य में घुमा,एक एक गांव गया,शहर व गली गली गया परंतु कोई सुखी आदमी नहीं मिला।राजा निराश हो गया। इतने में उसे एक घर से आवाज सुनाई दी,उस आदमी को आज मेहनत से ज्यादा रुपए मिले हैं और आज वह दाल रोटी खा रहा है। उसके वीवी बचे बहुत खुश हैं ।राजा मंत्री के साथ घर के पास ही खड़ा था।राजा को समझने में देर नहीं लगी कि यह अवश्य ही कोई सुखी आदमी होगा। राजा ने मंत्री को कहा कि चलो देखते हैं। जब राजा ने अंदर जाकर देखा तो वह हैरान रह गया कि राज्य में एक आदमी मिला वह भी इस तरह का।वह आदमी धोती पहने हुए तथा कंधे पर परना रखे हुए अपने परिवार के साथ खाना खा रहा था और बहुत खुश था कि वह आज अपने परिवार को दाल रोटी के साथ खाना खिला रहा है।राजा ने उस आदमी से प्रश्न पूछा कि आप किस तरह से सूखी हो।उस ने कहा कि मैं हर परिस्थति में अच्छा महसूस करता हूं, वैसा ही मेरा परिवार महसूस करता है।मुझे चाहे जितना भी मेहनत से प्राप्त हो मेरा परिवार उसमें ख़ुशी महसूस करता है।राजा ने देखा कि राज्य में एक सुखी आदमी मिला और उसके पास कमीज़ नही। अर्थात इस संसार में सब माया, मोह व ममता के कारण दुखी हैं।संतोष धन बिना सब धन धूरी समान।संतोष होने से मनुष्य सुख व संतोष न होने से दुख की अनुभूति करता है।
Osm
ReplyDelete