शक्ति स्वरूपा नारी

धर्मग्रंथों में वर्णित है कि नारी शक्ति का रूप है। जहां नारी का सम्मान होता है ,वहां देवता निवास करते हैं।नारी मां के रूप में वात्सल्य भाव से भर देती है वहीं नारी पत्नी के रूप में प्रेम व समर्पण का भाव,बहिन के रूप में भ्रात्रिभाव से भर देती है ।नारी एक कुशल गृहणी व घर के हर सदस्यों का ध्यान रखने वाली है।नारी एक प्रेम,उल्लास व शक्ति की प्रतीक है। शिवपुराण में वर्णित है कि वास्तव में नारी एक  प्रकृति स्वरूपा है। शिवशंकर भोलेनाथ अर्धनारीश्वर कहलाए।शंकर जी ने समस्त संसार के प्राणियों को प्रेम के वास्तविक स्वरूप ज्ञान दिया है। शंकर जी के इस अदभुत ज्ञान को समस्त प्राणी अपने जीवन में आत्मसात करें, तो दुखों से अवश्य ही छुटकारा मिलेगा।नर व नारी एक दूसरे के पूरक हैं।राधा  , मीराऔर कृष्ण का अनन्य प्रेम संसार के प्राणियों को ईश्वरीय ज्ञान से परिपूर्ण करता है।माता अनसुईया,सावित्री,अहिल्या व सीता ने पतिव्रता धर्म का पालन करके संसार को एक नई दिशा दी।यदि इस कलियुग में नारी पतिव्रता व पुरुष एकपत्नी व्रत होकर गृहस्थ धर्म के दायित्वों का निर्वहन करें तो चारों तरफ प्रेम व करुणा का संचार होगा। परमपिता परमेश्वर वहीं निवास करते हैं जहां प्रेम व करुणा हो।सचमुच में नारी  एक उज्जवल भविष्य की नींव रखने में सहायक होती है।


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Sight seeing of Manimahesh

Benefits of the Brahammahurat meditation

Brother and sister