Posts

Showing posts from December, 2020

चिंता दुख का कारण

 जीवन में मनुष्य अपने कार्यों की पूर्ति के लिए बहुत ही परिश्रम करता है।कई बार अत्यधिक परिश्रम  के बावजूद उसे सफलता नहीं मिलती। जिस से वह चिंताग्रस्त रहता है। यही चिंता का कारण बनता है। हमें अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। लक्ष्य चाहे छोटे हों या बड़े, इनकी पूर्ति हेतु हमें एकाग्रचित होकर परिश्रम करना चाहिए।                                                      यदि हम तन मन और धन से किसी भी कार्य को करने में तत्पर होते हैं,तो उस कार्य में हमें  सफलता अवश्य ही मिलती है।हमारा कर्म अच्छा होना चाहिए। यदि हम सत्कर्म के मार्ग को अपनाते हैं,तो हमें उसके अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। यदि हमारी सोच दूसरों के प्रति अच्छी होगी तो हमारे साथ अच्छी घटनाएं घटित होगी। जैसी सोच हम अपने प्रति रखते हैं, वैसी ही सोच हम दूसरों के प्रति रखें।                                ...