क्रोध के बुरे प्रभाव
जीवन के भारी व्यस्तताओं के कारण कहीं न कहीं हम क्रोध के शिकार हो जाते हैं। क्रोध से कार्य खराब होते हैं । मन अशांत होता है। विवेक समाप्त होता है और सबंधों में प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। क्रोध के शांत होने पर मन में पश्चाताप होता है कि क्रोध के समय हमने अपना नियंत्रण नहीं खोया होता,तो आज यह स्थिति देखनी नहीं पड़ती। क्रोध से मनुष्य के शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। यह रक्त की धमनियों को संकुचित करता है परिणाम स्वरूप हृदय सबंधी बीमारी,सिर दर्द,बैचैनी व अनेक प्रकार की भयंकर बीमारियों से जूझना पड़ता है। मूर्ख को किसी भी तरह की ज्ञान की बात बताने से मनुष्य का समय व ऊर्जा नस्ट होती है। मूर्ख ,गंवार और व्यसनी को ज्ञान की बातें बताने से वही फल प्राप्त होता है जैसा उस्सर में बीज बोने से होता है। क्रोध से हमारी आंतरिक शक्तियां समाप्त होती हैं।क्रोध से मनुष्य में नकारात्म...