अहंकार के दुष्प्रभाव
अहंकार मनुष्य को पतन की ओर ले जाता है। इतिहास गवाह है कि जितने भी अहंकारी हुए हैं उनका पतन निश्चित है। इस लिए मनुष्य को सदैव अहंकार से बचना चाहिए।जिस प्रकार काम को ब्रह्मचर्य से जीता जा सकता है परंतु ब्रह्मचारी होने का अहंकार घातक है।उसी तरह लोभ को दान से जीता जा सकता है परंतु दानी होने का अहंकार खतरनाक है। जिस प्रकार क्रोध को शांति से जीता जा सकता है परंतु शान्ति के दूत होने का अहंकार नुकसानदायक है । मनुष्य को कब अहंकार आ जाए इस का पता ही नहीं चलता। मनुष्य को थोड़ा सा बल, बुद्धि, धन और ऐश्वर्य आ जाने से वह अहंकारी हो जाता है। यही उसके विनाश का कारण बनता है। मनुष्य चाहे कितनी भी ऊचाईयों पर चला जाए उसे उतना ही झुक जाना चाहिए। अर्थात झुकते वे हैं जिनमे जान होती है अकड़े रहना मुर्दे की पहचान होती है। अहंकारी मनुष्य को अपने से श्रेष्ठ कोई नहीं दिखता। निंदा करने वाले इस के इर्द गिर्द घूमते रहते हैं।इस प्रकार के व्यक्ति को चापलूस अधिक पसंद होते हैं। ...