सफलता का रहस्य
सफलता का अर्थ है, सफल जीवन। इस धरती पर शांति, आनंद और प्रसन्नता से भरपूर दीर्घ जीवन को ही सफल जीवन कहा जा सकता है। ईसा मसीह के अनुसार अंनत अनुभव चिर स्थाई जीवन है। सफलता के तीन चरण हैं। सफलता का पहला चरण है कि उस काम का पता करें जिस काम को करना आप पसंद करते हैं, उसे करिए। सफलता अपने कार्य से प्रेम करने में है। कोई भी डिप्लोमा या डिग्री लेना या उसे दीवार पर टांगना काफी नहीं।उसे समय के साथ चलना होगा। नवीनतम लेख पढ़ने होंगे।इस स्थिति में अपने अवचेतन मन से प्रार्थना करें।मेरे अवचेतन मस्तिष्क का अनंत ज्ञान मुझे, जीवन में मेरी स्थिति दिखाता है। प्रार्थना को सकारात्मक तरीके से कहें.जब हमारा विश्वास और आस्था बनी रहती है तो जवाब के रूप में अहसास, आभास किसी विशिष्ट मार्ग की प्रवृति की तरह आएगा। सफ़लता का दूसरा चरण है कि किसी विशेष विभाग में विशेषज्ञता लाने में दूसरों की अपेक्षा ज्यादा ज्ञान और जानकारी का होन...