पशु प्रेम व गौ सेवा

गाय भारतीय संस्कृति की सबसे प्राचीन धरोहर है। दुधारू पशुओं में भारतीय नस्ल की गाय का  स्थान सर्वोपरि है। देसी नसलों के अलावा विदेशी नसल की गायों का भी भारत में प्रचलन है।  गाय के दूध में A-2 नामक तत्व पाया जाता है।जो मनुष्य के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। गाय का दूध वृद्ध आदमी को अमृत के समान होता है। गाय के दूध में अनेक प्रकार के खनिज, लवण व विटामिन पाए जाते है।यह सुपाच्य, बलवर्धक होता है। गाय के गोबर व मुत्र से जैविक खाद बनाई जाती है।
                                        मान्यता है कि गाय के शरीर में विभिन्न देवी देवताओं का वास होता है। गाय के आस पास के वातावण में सकारात्मक उर्जा का प्रवाह होता है। यदि कोई बीमार व्यक्ति गाय के आस पास खड़े , तो वह स्वस्थता को महसूस करता है। देवाधिदेव शंकर जी का वाहन बैल है। शंकर जी पशुपतिनाथ कहलाए। अत्यधिक पशु प्रेम होने से मनुष्य सुखद भावना का अहसास करता है। परंतु पशु क्रूरता के कारण मनुष्य हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति को नस्ट कर रहा है।यह एक चिंता का विषय है। सरकार के बनाए हुए कानूनों की परवाह किए बिना इस कलियुग का मनुष्य पशु क्रूरता के कई दुष्कृत्य कर रहा है। परिणामस्वरूप उसके जीवन में परोक्ष रूप में कई तरह की घटनाएं घटित हो रहीं हैं।
गाय मनुष्य का मां की तरह पोषण करती हैं। गाय को गो माता कहा गया है। गाय पालन में सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई हुई हैं। सरकार का प्रयास है कि हर देशवासी के पास गोधन हो। गोधन रखना अपने आप में एक गर्व का अनुभव है। देश व देशवासियों की सुरक्षा हेतु हमें गोपालन को बढ़ावा देना चाहिए। गोपालन से मनुष्य अपनी आर्थिकी ठीक कर सकता है और दुसरा समाज को A-2 दूध उपलब्ध करवाकर समाजसेवा भी कर सकता है।






Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Sight seeing of Manimahesh

Benefits of the Brahammahurat meditation

Brother and sister