सफलता का रहस्य
सफलता का अर्थ है, सफल जीवन। इस धरती पर शांति, आनंद और प्रसन्नता से भरपूर दीर्घ जीवन को ही सफल जीवन कहा जा सकता है। ईसा मसीह के अनुसार अंनत अनुभव चिर स्थाई जीवन है। सफलता के तीन चरण हैं। सफलता का पहला चरण है कि उस काम का पता करें जिस काम को करना आप पसंद करते हैं, उसे करिए। सफलता अपने कार्य से प्रेम करने में है। कोई भी डिप्लोमा या डिग्री लेना या उसे दीवार पर टांगना काफी नहीं।उसे समय के साथ चलना होगा। नवीनतम लेख पढ़ने होंगे।इस स्थिति में अपने अवचेतन मन से प्रार्थना करें।मेरे अवचेतन मस्तिष्क का अनंत ज्ञान मुझे, जीवन में मेरी स्थिति दिखाता है। प्रार्थना को सकारात्मक तरीके से कहें.जब हमारा विश्वास और आस्था बनी रहती है तो जवाब के रूप में अहसास, आभास किसी विशिष्ट मार्ग की प्रवृति की तरह आएगा। सफ़लता का दूसरा चरण है कि किसी विशेष विभाग में विशेषज्ञता लाने में दूसरों की अपेक्षा ज्यादा ज्ञान और जानकारी का होना है।उदाहरण के तौर पर कोई व्यक्ति गणित को व्यवसाय के रूप में चुनता है तो उसे उसके कईं विभागों में से किसी एक पर ध्यान केंद्रित करना होगा ताकि वह अपना ध्यान और समय चुने हुए उस विशिष्ट विभाग पर केंद्रित कर सके। वे व्यक्ति जो केवल आजीविका चलाने या गुजारा करने की इच्छा रखते हैं। उनके मन की ऐसी प्रवृति गलत है क्योंकि गुजारा चलाना एक सच्ची सफ़लता नहीं है। मनुष्य का ध्येय बडा , शानदार और परोपकारी होना चाहिए। उसे दूसरों की सेवा करनी चाहिए। सफ़लता का तीसरा चरण बहुत ही महत्वपूर्ण है। हमें इस बात पर यकीन होना चाहिए कि जो कुछ हम कर रहे हैं वह केवल हमें ही सफलता न दे बल्कि इससे मानवता का कल्याण होना चाहिए। दूसरे शब्दों में हमारा विचार सफ़लता के इन तीन चरणों को ध्यान में रखते हुए हमें अपने अवचेतन मस्तिष्क की रचनात्मक शक्तियों की छुपी हुई ताकत को कभी नहीं भूलना चाहिए।यह हमारी सफ़लता की योजना के सभी चरणों के पीछे वाली ऊर्जा है।हमें अपने अवचेतन मस्तिष्क का नियम जरूर सीखना चाहिए। जब हम अपने मस्तिष्क की शक्ति को केसे प्रयोग में लाना है, उसे जानते हैं और जब हम अपने आप को पूर्ण रूप से अभिव्यक्त करते हैं और अपनी प्रतीभा को दूसरों को देते हैं तब हम निश्चित रूप से सफ़लता के मार्ग पर अग्रसर होते हैं। यदि हमारा कार्य ईश्वर के कार्य अथवा इसके किसी भी हिस्से से संबंधित है , तो ईश्वर अपनी प्रकृति के अनुसार हमारे लिए है, फिर हमारे विरोध में कौन हो सकता है अर्थात इस पृथ्वी अथवा स्वर्ग में कोई ऐसी शक्ति नहीं, जो हमें सफल होने से रोक सकें।
अति उत्तम ��
ReplyDeleteबहुत सुन्दर प्रस्तुति
ReplyDeleteVery nice
ReplyDelete