हिम्मत और हौंसला
इस संसार में कोई भी कार्य ऐसा नहीं जिसे नहीं किया जा सकता यदि हम उस कार्य को हिम्मत और हौंसले के साथ करते हैं।इस संसार में हर मनुष्य में दुखों और तकलीफों का दौर आता है परंतु यह कुछ समय के लिए होता है। जिसे हिम्मत और हौंसले से दूर किया जा सकता है। मैने एक विषय पर गौर किया कि परम पिता परमेश्वर ने मेरे हिम्मत और हौंसले को कसौटी पर परखा। लेकिन इंसानों ने मुझे वहां से परखना शुरू किया जहां मेरी हिम्मत और हौंसले बुलंद होते हैं।यदि हम किसी से हिम्मत और हौंसले की आशा रखेंगे ,तो निराश जरूर होंगे। कभी कभी इंसान हिम्मत हार जाता है किसी के बदले रवैया देख कर,कुछ बातें सुनकर। कभी कभी इंसान में सहने की हिम्मत आ जाती है तो लोग सोचते हैं कि इसमें सब्र आ गया।यदि हंसते चेहरे को देखकर हम यह नहीं कह सकते की इसमें दुख नही है बल्कि हम यह कह सकते हैं कि इसमें दुख सहने की हिम्मत आ गई है। मुश्किलें आना बुरी बात नहीं है, मुश्किलों से हिम्मत हार जाना बुरी बात है।किसी से हार जाना बुरी बात नहीं बल्कि हार कर हिम्मत हार जाना बुरी बात है।किसी को हिम्मत और हौंसला देना अच्छी बात है।किसी को बुरी बातें सुनाकर उसकी हिम्मत नहीं तोड़नी चाहिए, क्या पता वह उस काम को अन्तिम उम्मीद के साथ कर रहा हो। कामयाबी हमेशा नाकामयाबियों के बाद आती है। हमेशा ही शिकस्त खाने वाले ज्यादा शोर करतें हैं।कामयाब इन्सान हमेशा ही दूसरों को हिम्मत और हौंसला देता है।किसी का बुरा करने से पहले अपनी बारी का हमेशा इंतजार करना चाहिए क्योंकि जब उसके साथ बुरा होता है तो उस की रूह भी कांप उठती है। किसी को कड़वे वचन बोलने से उसकी हिम्मत नहीं तोड़नी चाहिए।हमेशा मीठी वाणी बोलनी चाहिए। कर्णप्रिय भाषा का प्रयोग करना चाहिए । जिस मनुष्य में हिम्मत है उसकी मदद परमपिता परमेश्वर करते हैं।
Good thought
ReplyDeleteBahut bahatareen
ReplyDelete