मेहनत का फल
मनुष्य अपने जीवन यापन के लिए मेहनत करता ही रहता है। कभी मेहनत का फल शीघ्र प्राप्त होता है तो कई बार अत्यधिक परिश्रम करने पर भी हमें मेहनत का फल नहीं मिलता। हमें अपने कर्म पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।फल स्वत ही प्राप्त होता है।श्रीमद् भागवत गीता में कर्मयोग के बारे में बताया गया है।मेहनत का फल मीठा होता है। मेहनत एक ऐसा हथियार है जिससे आलस्य रूपी दुश्मन को समाप्त किया जा सकता है। बैठे बैठे केवल सपने बुनने से या खाली पुलाव पकाने से कार्य सिद्ध नहीं हो सकता, इसके लिए मेहनत करनी पड़ती है। यदि हम सच्चे मन से कार्य करेंगे तो हम उस कार्य को बड़े उत्साह के साथ करेंगे। उस कार्य में हमें सफलता अवश्य मिलेगी। इसके विपरीत यदि हम किसी भी कार्य को करते हुए हमारे मन में उस कार्य के प्रति नकारात्मक भाव जागृत होंगे तो उस कार्य में हमे असफलता ही प्राप्त होगी। यदि कोई विद्यार्थी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहा है और वह परीक्षा के प्रति सजग है , अपना अधिकतम समय अपने परीक्षा से संबंधित विषय पर ध्यान केंद्रित करने में लगाता है, इस अत्यधिक परिश्रम के दौरान वह उत्साह , उमंग तथा सकारात्मक सोच से भरपूर रहता है। सफलता उसके चरण चूमती है। एक प्रसंग आता है कि एक जमींदार था। उसके पांच कन्याओं के बाद पुत्र पैदा हुआ।परिवार में लाड प्यार से जमींदार का पुत्र बिगड़ गया। वह किसी भी कार्य को लापरवाही से करता था तथा पैसे को बिना किसी प्रयोजन के लिए खर्च कर देता था। जमींदार ने उसे रुपए देना बंद कर दिए।जमींदार ने अपने पूत्र को रोज रुपए लाने को कहा तभी उसे खाना खाने को दिया जाएगा। जमींदार का पूत्र रोज अपने घर वालों से रुपए लेकर जमींदार को दे देता था। जमींदार अपने पुत्र को उन रुपयों को कुएं में डालने को कहता था।जमींदार का पुत्र रोज अपने घर वालो से रुपए लेकर जमींदार को देता और वह उसे कुएं में डालने को कहता।एक दिन घर वालों ने रुपए देना बन्द कर दिए। जमींदार ने उसे खाना नहीं दिया।फिर वह गांव में काम पर चला गया और वहां से रुपए कमाकर अपने पिता के पास दिए। उसके पिता ने उसे कुएं में डालने को कहा। पूत्र ने अपने पिता को कहा कि इतनी मेहनत से कमाए हुए रुपए मैं कुएं में नहीं डाल सकता। जमींदार समझ गया कि उसका बेटा मेहनत के महत्व को समझ गया है। जमींदार ने अपने पूत्र को अपने साथ काम पर रख लिया।उसने मन लगाकर काम किया और जमींदार का व्यापार दिन दुगनी रात चौगनी उन्नति करने लगा।
Comments
Post a Comment