ध्यान व प्राणायाम
ध्यान लगाने और प्राणायाम के लिए उपयुक्त बैठने की अवस्थाओं के होने पर भी यह निश्चित कर लेना चाहिए कि: शरीर का उपरी भाग सीधा और तना हुआ हो। सिर व गर्दन सीधी हो।कंधों व पेट की मांसपेशियों में खिंचाव न हो। हाथ घुटनों पर रखें हों। आंखें बंद मुंदी हों। अभ्यास के समय शरीर निश्चल हो। प्राणायाम व ध्यान पर बैठने की अवस्था सुखासन- सुखपूर्वक (आल्थी पाल्थी) मार कर बैठना, सिद्धासन- निपुण, दक्ष विषेशज्ञ की भांति बैठना, वज्रासन - एड़ियों पर बैठना,अर्ध पद्मासन - आधे कमल की भांति बैठना,पद्मासन - कमल की भांति बैठना। श्वास और ध्यान एकाग्र करने के व्यायामों में ध्यान लगाने के लिए विशिष्ट मुद्राओं का उपयोग करने में अंगूठा व तर्जनी अंगुली एक दूसरे को स्पर्श करते हैं और शेष तीन अंगुलिया सीधी परंतु तनाव रहित रहेंगी। तर्जनी उंगली वेयक्तिक चेतना को और अंगूठा ब्रह्मांड की चेतना का प्रतिनिधित्व करता है। शेष तीन अंगुलियों को विश्व के तीन गुणों का संकेतक कहते हैं। योगी का लक्ष्य तीनों गुणों के परे जाना और ब्रह्मांड के स्व में मिल जाना होता है। योग के आठ मुख्य अंग यम,नियम, आसन, प्राणायाम,प्रत्याहार, धारणा,ध्यान और समाधि हैं। योगी को अष्टांगयोग का पालन करना चाहिए।
१) पांच यम: अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिगरह । २)पांच नियम: शौच, संतोष,तप, स्वाध्याय और ईश्वर। ३) आसन: किसी भी आसन की शुरुआत लेट कर अर्थात शवासन और मकरासन,वज्रासन में, खड़े हो कर सावधान मुद्रा में की जाती है। ४) प्राणायाम: अनुलोम विलोम, कपालभाती, भस्त्रिका, नाड़ी शोधन प्राणायाम। ५) प्रत्याहार: इंद्रियों को विषयों से हटाने का नाम ही प्रत्याहार है। इन्द्रियां मनुष्य को बाहरी विषयों से उलझाए रखती है। प्रत्याहार के अभ्यास से साधक अंतर्मुखी स्थिति को प्राप्त करता है।यम, नियम,आसन, प्राणायाम को साधने से प्रत्याहार की स्थिति घटित होने लगती है। ६) धारणा: चित को किसी विशेष स्थान पर केंद्रित करना ही धारणा है। धारणा धारण किया हुआ चित कैसी भी कल्पना करता है, वैसा ही घटित होता है। ७)ध्यान: जब ध्येय वस्तु का चिंतन करते हुए चित तदरूप हो जाता है।पूर्ण ध्यान की स्थिति में किसी वस्तु का ज्ञान अथवा उसकी स्मृति चित में प्रविष्ट नहीं होती। ८) समाधि : यह चित की अवस्था है जिसमें चित ध्येय वस्तु के चिंतन में पूरी तरह लीन हो जाता है । समाधि द्वारा ही मोक्ष प्राप्ति संभव है। राजयोग,हठयोग, लययोग, ज्ञानयोग, कर्म योग व भक्तियोग के द्वारा ही योगी अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होता है। कुंडलिनी शक्ति सुषमना नाड़ी के निचले हिस्से में सुसुप्त अवस्था में होती है।यह ध्यान के गहराने के साथ सभी चक्रों से गुजरती हुई सहसरार चक्र तक पहुंचती है। ये सात चक्र हैं--- मूलाधार, स्वाधिष्ठान,मणिपुर,,अनाहत, विशुधी, आज्ञा और सहसरार । 72000 नाड़ियों में तीन प्रमुख इडा,पिंगला और सुषमना नाड़ियां हैं। इडा और पिंगला नासिका के दोनों छिद्रों से जुड़ी होती है जबकि सुषमना भृकुटी के बीच के स्थान से जुड़ी होती है। ध्यान और प्राणायाम का उपरोक्त वर्णित विषय महर्षि पतंजलि के योग सूत्रों व योगदर्शन शास्त्र से लिया गया है।ध्यान व प्राणायाम का विस्तारपूर्वक वर्णन इस उदेश्य के साथ किया गया है कि पाठक किसी योग्य योगशिक्षक से ध्यान ,योग व प्राणायाम की दीक्षा ले कर अपने शरीर को स्वस्थ व निरोग रखें। यह शरीर एक मंदिर है। इसमें देवी देवताओं का वास है। एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ आत्मा का वास होता है। तभी मनुष्य चिस्थाई शांति व प्रसन्नता को प्राप्त कर सकता है।यदि मनुष्य उपरोक्त वर्णित नियमों को अपने जीवन में आत्मसात् करेगा तो वह निश्चित रूप से इस कलिकाल में प्रसन्नता व उल्लास से अपना जीवन वयतीत करेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है।
Comments
Post a Comment