अभिमानी जमींदार
अंग्रेजी हकुमत के समय की बात है कि एक जमींदार था। उसके पास बहुत जमीन थी। छोटे जमींदारों का शोषण करके उसने अत्यधिक धन कमा लिया।वह गरीब व्यक्तियों को अपने पास नौकर के रूप में रखता था । तरह तरह के झांसे देता था कि मैं आपका यह काम व वह काम सरकार से करवा दूंगा।परंतु उसने उनका कोई भी काम नहीं करवाया। वह उनके परिवार का शोषण करता रहता था। जमींदार ने छोटे किसानों की भूमि पर कब्जा करना शुरू कर दिया। जिससे गांव वासियों में रोष व्याप्त होने लगा। वह अंग्रेजी हकूमत से प्राप्त खेती के लिए अनुदान को भी हड़प लेता था। बेचारे गरीब किसानों में इतनी हिममत नहीं थी कि वे जमींदार के सामने बोल सकें। समय बीतता गया जमींदार के अत्याचार लोगों पर बढ़ते चले गए। लोगों ने उसके अत्याचारों से तंग आकर वहां से पलायन करना शुरू कर दिया। जमींदार के बच्चों में अच्छे संस्कारों की बहुत कमी थी। जमींदार अपने बच्चों पर ध्यान नहीं देता था जिससे वे गंदी आदतों में पड़ गए। वे अपना अधिकतर समय व्यसनों में लगाते थे।वे नशे के आदी हो गए। समय के अनुसार जमींदार बूढ़ा हो गया।उसको भयंकर बीमारियों ने घेर लिया । जमींदार के बच्चों ने उससे किनारा कर लिया। जमींदार द्वारा धोखे, बेईमानी,झूठ व लूटपाट से प्राप्त धन को उसके पुत्रों ने व्यसनों, वेश्यावृत्ति व कुकर्मों में लगाना शुरू कर दिया। धीरे धीरे जमींदार के पुत्र कंगाली कि ओर बढ़ने लगे।उधर जमींदार की हालत बद से ब्दतर होती जा रही थी।वह न तो मृत्यु को प्राप्त हो रहा था और न ही ठीक हो रहा था।। जमींदार के बच्चों ने सारी दौलत को खत्म कर दिया व अपना पुश्तैनी मकान भी बेच दिया। कुछ समय बाद वे घर से बेघर हो गए और सड़क पर आ गए। कहा भी है कि जैसी करनी वैसी भरनी। जमींदार के दुष्कर्मों का फल उसके बच्चों को भुगतना पड़ा व अगली पीढ़ी को भी भुगतना पड़ेगा। यदि हम मेहनत, सच्चाई, ईमानदारी से प्राप्त धन से अपने परिवार का पालन पोषण करेंगे।तो सद्गुणों का विकास होगा। इसके विपरीत यदि हम अपने परिवार का पालन पोषण बेईमानी से प्राप्त धन से करेंगे तो वहीं दुर्दशा होगी जैसी जमींदार की हुई। हमें सदैव स्मरण रखना चाहिए कि हम सदैव ही सच्चाई ,ईमानदारी व चरित्रता के पथ पर अग्रसर हों व हम अपनें आस पास एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण कर सकें।
Comments
Post a Comment