चिंता दुख का कारण
जीवन में मनुष्य अपने कार्यों की पूर्ति के लिए बहुत ही परिश्रम करता है।कई बार अत्यधिक परिश्रम के बावजूद उसे सफलता नहीं मिलती। जिस से वह चिंताग्रस्त रहता है। यही चिंता का कारण बनता है। हमें अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। लक्ष्य चाहे छोटे हों या बड़े, इनकी पूर्ति हेतु हमें एकाग्रचित होकर परिश्रम करना चाहिए। यदि हम तन मन और धन से किसी भी कार्य को करने में तत्पर होते हैं,तो उस कार्य में हमें सफलता अवश्य ही मिलती है।हमारा कर्म अच्छा होना चाहिए। यदि हम सत्कर्म के मार्ग को अपनाते हैं,तो हमें उसके अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। यदि हमारी सोच दूसरों के प्रति अच्छी होगी तो हमारे साथ अच्छी घटनाएं घटित होगी। जैसी सोच हम अपने प्रति रखते हैं, वैसी ही सोच हम दूसरों के प्रति रखें। मनुष्य क्षण भर भी किसी सोच के बिना नहीं रह सकता, उसके मन में तरह तरह के विचार आते रहते हैं। यदि हम अपने विचारों को सकारात्मक पहलू पर लगाएं तो चिंता स्वत ही दूर हो जाएगी। किसी भी प्रकार की चिंता मनुष्य के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालती है। चिंता से विवेक समाप्त होता है। विवेक के समाप्त होने से मानव की बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है। बुद्धि के भ्रष्ट होने मनुष्य न घर का रहता है और न ही घाट का। मनुष्य को सदैव ही अपना समय प्रसन्नता और उल्लास में व्यतीत करना चाहिए। हमें सदैव ही अच्छा महसूस करना चाहिए। विपरीत परिस्थितियों में भी हमें अच्छा महसूस करना चाहिए। विपरीत परिस्थितियों में अच्छा महसूस करने की हमें तकनीक प्राप्त करनी चाहिए ताकि हम चिंतामुक्त रहें। चिंता से मुक्त रहना चाहिए तथा हमें सदैव प्रसन्न रहना चाहिए।
शत् वचन जी चिंता चिता समान होती है
ReplyDeleteअति उत्तम श्रीमान
ReplyDelete