अहंकार पतन का कारण
अहंकार मनुष्य को पतन की ओर ले जाता है। यह एक ऐसा रोग है, जो मनुष्य के पतन का कारण बनता है ,जो भी अहंकारी हुए हैं उनका नष्ट होना तय है । अहंकार का त्याग करने से ही मानव का कल्याण संभव है। काम को ब्रह्मचर्य से जीता जा सकता है ,ब्रह्मचारी होने का अहंकार घातक है, उसी तरह लोभ को दान से जीता जा सकता है । दानी होने का अहंकार खतरनाक है।क्रोध को शांति से जीता जा सकता है लेकिन शांति के दूत होने का अहंकार नुकसानदायक है। इसलिए हर हाल में हमें अहंकार से बचना चाहिए। अहंकार कब और क्यों आ जाए ,इसका मनुष्य को पता ही नहीं चलता। मनुष्य के अंदर थोड़ा सा बल ,बुद्धि ,धन, ऐश्वर्य और धन मिलने से अहंकारी बन जाता है।
उसे अपने से श्रेष्ठ कोई नहीं दिखता। अहंकार सबसे बड़ा मनोरोग है और मनोविकार है ।जो मनुष्य के स्वयं के लिए और उसके समूचे वातावरण के लिए दुखदाई और विनाशकारी सिद्ध होता है। यह एक पागलपन है,यह एक आत्मघाती है। अपनी प्रतिभा के बल पर हम कितने ही लोकप्रिय और मान्य क्यों ना हो जाएं पर अहंकार के रहते अशांत जरूर रहेंगे। अहंकार छोड़ने का आसान तरीका है मुस्कुराना । अहंकार का त्याग करके मनुष्य ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है ।यदि परमात्मा हमें जितनी ऊंचाइयों में ले जाए, हमें उतना ही झुक जाना चाहिए। मुस्कुराइए और सबको खुशी पहुंचाइए और अहंकार को भूल जाइए। कहा भी है झुकते वे हैं, जिनमें जान होती है,अकड़े रहना मुर्दे की पहचान होती है। बुद्धि को परमात्मा को समर्पित कर दो ।दूसरों की निन्दा के बजाय धर्म के काम करो और हम स्वाध्याय करें। इसलिए बिना किसी अहंकार के दूसरों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है।
अहंकारी इंसान को चापलूस अधिक पसंद आते हैं , जो उसकी चापलूसी करके उसे दीमक की तरह खोखला कर देते हैं। आलोचकों की सत्य बोलने वाली वाणी उनके अहंकार को चोट पहुंचाती है। इसलिए आलोचक उन्हें शत्रु के समान दिखाई देते हैं। अहंकार को सदा मुंह की खानी पड़ती है चाहे वह रावण का अहंकार हो या दुर्योधन का अहंकार। अहंकार के उत्पन्न होने से विवेक समाप्त हो जाता है , विवेकहीन इंसान सम्मान के लायक नहीं रहता ।
अनर्थ से प्राप्त किए हुए धन से मनुष्य का अहंकार बढ़ता है। अहंकार प्रभु की उपस्थिति की अनुभूति कराने में बाधक होता है । हमें अहंकार से बचना चाहिए ।श्रीमद्भागवत गीता में वर्णित है की जिन जिन मनुष्यों ने अहंकार को अपने जीवन में धारण किया,उनका विनाश निश्चित है। अपने व समाज के कल्याण के लिए हमें अहंकार को त्याग देना चाहिए। हमें प्रेम , भाईचारे और सद्भावना का प्रसार करना चाहिए ताकि समाज में आपसी वैमनस्य दूर हो।
ठीक लिखा है अहंकार पतन का कारण बनता है
ReplyDelete👌👌👍👍
ReplyDelete