क्रोध के बुरे प्रभाव
जीवन के भारी व्यस्तताओं के कारण कहीं न कहीं हम क्रोध के शिकार हो जाते हैं। क्रोध से कार्य खराब होते हैं । मन अशांत होता है। विवेक समाप्त होता है और सबंधों में प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। क्रोध के शांत होने पर मन में पश्चाताप होता है कि क्रोध के समय हमने अपना नियंत्रण नहीं खोया होता,तो आज यह स्थिति देखनी नहीं पड़ती। क्रोध से मनुष्य के शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। यह रक्त की धमनियों को संकुचित करता है परिणाम स्वरूप हृदय सबंधी बीमारी,सिर दर्द,बैचैनी व अनेक प्रकार की भयंकर बीमारियों से जूझना पड़ता है। मूर्ख को किसी भी तरह की ज्ञान की बात बताने से मनुष्य का समय व ऊर्जा नस्ट होती है। मूर्ख ,गंवार और व्यसनी को ज्ञान की बातें बताने से वही फल प्राप्त होता है जैसा उस्सर में बीज बोने से होता है। क्रोध से हमारी आंतरिक शक्तियां समाप्त होती हैं।क्रोध से मनुष्य में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।अत्यधिक क्रोधी होने से मनुष्य में निर्णय लेने की क्षमता कम होती है। क्रोध से मनुष्य का आध्यात्मिक विकास रुक जाता है। क्रोध से बचने का मनुष्य को कोशिश करनी चाहिए। क्रोध आने पर लंबी लम्बी सांस लेनी चाहिए। क्रोध आने के समय हमें अपना ध्यान कहीं दूसरी जगह लगा देना चाहिए। अपनी मानसिक शांति बनाए रखने के लिए हमें प्राणायाम व योगाभ्यास नियमित रूप से करना चाहिए। अपना दृषटिकोण दूसरों के प्रति अच्छा रखना चाहिए। यदि हम मूर्ख से बाद विवाद करेंगे तो क्रोध के बढ़ने की संभावना बनी रहती है। हमें इससे बचना चाहिए। हम यह भी नहीं कह सकते कि हमें क्रोध नहीं करना चाहिए चूंकि उचित समय पर क्रोध करना लाभदायक भी होता है। रामायण में वर्णित है कि जटायु सीता हरण के समय रावण के साथ युद्ध करते हुए घायल हो गया था परिणामस्वरूप जटायु ने श्रीराम की गोद में मृत्यु को प्राप्त किया। हमें आसन,ध्यान व प्राणायाम और शारीरिक व्यायाम करके अपने शरीर को निरोग रखना चाहिए। एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ आत्मा का वास होता है।चित के प्रसन्न होने से मन शांत होता है। ईश्वर के प्रति अगाध प्रेम हमें सन्मार्ग की ओर ले जाता है। परमपिता परमेश्वर ने हमें संसार में सन्मार्ग पर चलने के लिए भेजा है।हम अपना समय उस उदेश्य पर केन्द्रित करे जिसके लिए हमें परमपिता परमेश्वर ने संसार में भेजा है।सदैव शांत चित होकर दुव्यस्नों से दूर रहना चाहिए। कभी भी क्रोध को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए बल्कि क्रोध को अपने वश में रखना चाहिए।
Comments
Post a Comment