विनम्रता

 इस संसार में मनुष्य का स्वभाव भिन भिन्न तरह का है। कोई नम्र स्वभाव का है तो कोई गंभीर व क्रोधी स्वभाव का है। नम्र स्वभाव का मनुष्य सर्वश्रेष्ठ श्रेणी में आता है। विनम्रता मनुष्य को जीवन में ऊंचाइयों तक ले जाती है।एक  व्यक्ति को शिक्षित तभी कहा जा सकता है जब वह विनम्र हो। किसी के पास कितनी ही बड़ी डिग्री क्यों न  हो यदि वह विनम्र नहीं है ,तो उसे पूर्णतया शिक्षित नहीं कहा जा सकता। कहा भी है कि विद्या विनम्रता देती है, विनम्रता से पात्रता आती है ,पात्रता से योग्यता प्राप्त होती है, योग्यता से धन प्राप्त होता है ,धन से बल  व बल से कीर्ति प्राप्त होती है।                                                                                                            विनम्रता एक ऐसा आभूषण है जिसके द्वारा असंभव से भी असंभव कार्य को  भी पूरा किया जा सकता है। श्रीम्भगवद्गीता में वर्णित है कि देविय शक्ति के सम्मुख जन्म लेने वालों में  विनम्रता कूट कूट कर भरी होती है। विनम्रता हममें आंतरिक प्रेम की शक्ति से आती है। दूसरों को सहयोग व सहायता का भाव ही हमें विनम्र बनाता है।हम यह नहीं कह सकते कि विनम्रता से लोग हमारा अनुचित लाभ उठाएंगे। बल्कि विनम्रता हमें धेर्यवान बनाती है। विनम्र व्यक्ति में दिव्य तेज होता है। मूर्खों के मनोबल उस दिव्य तेज की आभा से स्वयं निस्तेज होकर परास्त हो जाते हैं।जो विनम्र नहीं होते वे आसानी से मूर्खों के प्रभाव में आ जाते हैं। विनम्रता मनुष्य में सत्य की अथाह शक्ति का विकास करती है। परिणाम स्वरूप मनुष्य का मनोबल बढ़ता है।                                                                                                 हमें कभी भी दूसरों  को छोटा नहीं समझना चाहिए। यदि परमात्मा हमें कितनी  भी ऊंचाईयों पर ले जाए तो हमे उतना ही झुक जाना चाहिए। विनम्र व्यक्ति सदैव ही झुकता है। कहा भी है झुकते वो हैं जिनमें जान होती है, अकड़े रहना तो मुर्दे की पहचान होती है। अहंकारी मनुष्य विनम्र नहीं हो सकता। अहंकारी सदैव ही दूसरों की निन्दा करने में अपना समय व्यतीत करता है  व दूसरों के कार्य में मीन मेख निकालता रहता है ।वह न स्वयं ही सुखी रहता है न ही दूसरों को सुखी देखना चाहता है। विनम्र व्यक्ति में चीर स्थाई शान्ति होती है। उसके आस पास सकारात्मक उर्जा का प्रवाह होता है। वह सदैव ही दूसरों के दुख से दुखी होता है व दूसरों के दुखों को दूर करने का प्रयास करता है।                                                                  विनम्रता मनुष्य को सफलता व उन्नति के पथ पर अग्रसर करती है। यदि हम विनम्र होंगे तो हमारी अगली पीढ़ी भी विनम्रता को अपनाएंगे। विनम्रता से मनुष्य में शिष्टाचार,संतुष्टि व पारस्परिक प्रेम की भावना का विकास होता है । हम अपने देश व देशवासियों के कल्याण हेतु विनम्रता को अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रयास करें ताकि हमारा यह भारत देश विश्व गुरु बन कर हमें गौरवान्वित करे।

                                                                      

                 


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Sight seeing of Manimahesh

Benefits of the Brahammahurat meditation

Brother and sister