देवों के देव महादेव
इस संसार के ज़र्रे ज़र्रे में शंकर जी विराजमान हैं। उन्हीं की ऊर्जा सब प्राणियों में व्याप्त है चाहे वह किसी भी समुदाय से क्यों न हो।हर धर्मों का मूल आधार शंकर जी ही हैं। पैगम्बर हजरत मोहम्मद , गुरु नानक देव जी व विभिन्न समुदायों के अनुयाइयों ने देवों के देव महादेव को ही आधार मान कर अपने अपने धर्मों की स्थापना की । शंकर जी का विवाह ब्रह्मा की पौत्री सती से हुआ। ब्रह्मा के पुत्र यक्ष प्रजापति ने अहंकार वश अपने जमाता शंकर जी व माता सती का निरादर किया। परिणामस्वरूप माता सती ने अपने आप को अग्नि में समर्पित कर दिया।माता सती शंकर जी का निरादर सहन नहीं कर सकी। माता सती व शंकर जी का अनन्य प्रेम समस्त मानव जाति को प्रेम के महत्व के बारे में दर्शाता है। हमें शंकर जी की इस दिव्य प्रेम को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
शंकर जी के अनेक रूप हैं। शंकर जी के हर रूप का अलग अलग महत्व है।शंकर जी ने हलाहल विष का पान जनकल्याण हेतु किया । शंकर जी का वाहन बैल है। शंकर जी पशुपतिनाथ कहलाए। हमें पशुओं के प्रति अपना दृष्टकोण सही रखना चाहिए। शंकर जी ने नाग को अपने गले का हार बनाया है। मनुष्य को काम ,क्रोध, लोभ,मोह व अहंकार से दूर रहना चाहिए। शंकर जी का गौरी शंकर रूप मनुष्य को गृहस्थ आश्रम के दायित्वों के बारे मैं प्रेरणा देता है। मनुष्य को पारिवारिक जीवन में प्रेम भाव के साथ रह कर अपना समय व्यतीत करना चाहिए। शंकर जी का त्रिशूल इस बात की प्रेरणा देता है कि मनुष्य को काम, क्रोध,लोभ,मोह, अहंकार, ईर्ष्या,राग, द्वेष आदि विकारो का अंत कर देना चाहिए। देवों के देव महादेव जी ने देवताओं, राक्षसों को एक बराबर नजर से देखा। उनके अनेक रुद्रावतार हैं।इनमें हनुमान व शनिदेव का मानव कल्याण हेतु विशेष महत्व है। राम भक्त हनुमान ने स्वामी भक्ति का अनुकरणीय उदाहरण समस्त मानव जाति को दिया है। शनिदेव न्यायधीश के रूप में अपने दायित्वों को समयनिस्ट व सत्यनिष्ठ होकर करते हैं। कर्तव्य परायण में वे किसी को भी नहीं छोड़ते चाहे उनमें शंकर जी ही क्यों न आ जाए। हमें दृढ़ संकल्प शक्ति,सत्यनिष्ठ व कर्तव्य परायण के गुणों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए।
Har Har Mahadev. Very nice sir
ReplyDeleteThanks
DeleteHar Har Mahadev.Too Good.
ReplyDeleteJai bhole nath
ReplyDeleteThanks
Deleteजय भोलेनाथ। बहुत बढ़िया
ReplyDeleteThanks
DeleteVery nice. Keep it up.
ReplyDeletebhole Shankar ki Jai (very nice)
ReplyDeleteOm Namah Shivay 🌸
ReplyDeleteHar har mahadev
ReplyDeleteJai Bhole nath
ReplyDeleteHar har Mahadev
ReplyDelete