इस संसार में मनुष्य की पहचान उसके गुणों व अवगुणों से की जाती है। मनुष्य में यदि अच्छे गुण होंगे तो समाज में उसका मान सम्मान होगा व लोग उसका अनुकरण करेंगे। इसके विपरीत यदि मनुष्य में अवगुण होंगे ,तो उसे समाज में अपमानित होना पड़ता है तथा उसे शांति प्राप्त नहीं हो सकती । सहनशीलता होने से मनुष्य उन्नति के पथ पर अग्रसर होता है। हमें सहनशीलता रूपी आभूषण को धारण करना चाहिए। द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने शिशुपाल की सौ बार क्षमा करके मानव को सहनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत किया है । हमें श्रीकृष्ण भगवान की इस प्रेरणा को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। मनुष्य को सहन शील होना चाहिए। अत्यधिक सहन शीलता भी दुख का कारण होती है।उचित समय पर क्रोध करने से मनुष्य पुण्य को प्राप्त करता है। जटायु ने उचित समय पर क्रोध करके प्रभु श्रीराम की गोद में मृत्यु को प्राप्त किया । जटायु सीता की सहायता करते हुए रावण के साथ युद्ध करते हुए घायल हो गया था । जटायु ने ही श्रीराम को माता सीता के हरण के बारे में विस्तार से बताया था। परंतु महाभारत काल में भीष्म ने द्रौपदी के चीरहरण के समय विरोध नहीं किया। परिणाम स्वरुप अंत में उसने वाणों की शया को प्राप्त किया । सहनशील मनुष्य दैहिक, दैविक ब भेाैतिक तापों से बचा रहता है। सहनशील मनुष्य को क्रोध नहीं आता।वह दिव्य शक्तियों से भरपूर होता है। सहनशील मनुष्य दृढ़ निश्चय वाला होता है।उसमे दृढ़ संकल्प शक्ति कूट कूट कर भरी होती है। सहनशीलता मनुष्य को आध्यात्मिक पथ पर उन्नति की ओर ले जाती है।हमारी वाणी कर्णप्रिय होनी चाहिए। हमें दूसरों के द्वारा कहे अप्रिय शब्दों के प्रति सहिष्णु बनना चाहिए।सदैव ही समरण रखना चाहिए कि सब परमपिता परमात्मा के अंश हैं। सबके प्रति स्नेह रखना चाहिए। हमें व्यक्तिगत अवलोकन करना चाहिए। हमें सदैव ही अपने दोष देखने चाहिए। अपने दोषों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए।संत तुलसीदास,मीरा, यीशु, हज़रत मुहम्मद व गुरु नानक देव जी के तत्कालीन समय में उनके विरोधियों की कमी नहीं थी।उनके विरोधी पग पग पर उन्हें सतमार्ग पर चलने से रोकने का प्रयास करते थे। परंतु उन्होंने सतमार्ग को नहीं छोड़ा व सहिष्णुता का मार्ग अपनाया। हमें सदैव ही इनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। हमें साहिष्णु बनने का प्रयास करना चाहिए । सहिष्णू होने से मनुष्य के आस पास के वातावरण मे सकारात्मक उर्जा का प्रवाह होता है व मनुष्य चीर स्थाई शान्ति को प्राप्त करके अनेक सांसारिक उपभोगों को भोग करके दीर्घायु होता है।
Well said..
ReplyDeleteVery nice bro
ReplyDelete