इस संसार में मनुष्य अपनी आकांक्षाओं की पूर्ति करने के लिए कई तरह के कर्म कर रहा है। उनमें एक मनुष्य सतमार्ग को अपना कर चलता है, दूसरा मनुष्य पापकरम करके अपनी इच्छाओं की पूर्ति करने को तत्पर रहता है।परिणाम स्वरूप सतमार्ग पर चलने वाला मनुष्य अपनी इच्छाओं की पूर्ति करके दीर्घकाल तक सांसारिक सुखों का भोग करता है। इसके विपरित अनर्थों से प्राप्त किए गए धन से जो मनुष्य अपनी इच्छाओं को पूरा करता है तो वह मनुष्य ज्यादा समय तक उसका उपभोग नहीं कर सकता। वह मनुष्य अपने ही विनाश का कारण बन जाता है। इच्छाएं कभी भी पूरी नहीं होती बल्कि ये बढ़ती ही चली जाती हैं। इस लिए इच्छाएं यदि सीमित होंगी तो वह मनुष्य उतना ही ज्यादा सुखी होगा। एक प्रसंग आता है कि दो मित्र थे। पहला मित्र सतमार्ग पर चलते हुए अपने परिवार का निर्वहन करता था। परिणाम स्वरूप वह ईश्वर की कृपा से सुखी व दीर्घायु को प्राप्त हुआ। दूसरे मित्र ने पाप मार्ग का अपना विकल्प चुना। वह असत्य,व्यभिचार व अनाचार के मार्ग पर चला। उसने अत्याचार करके दूसरों के हिस्से की संपत्ति को भी अपने पास रख लिया। लोगो की नजर में वह बहुत ही परोपकारी था। लोगो को उसकी यह नीति समझ नहीं आई । वह आर्थिक व राजनीतिक क्षेत्र में बलशाली बन गया। वह एक बहुत ही धनी व्यक्ति बन गया। उसके आदमी समाज में उसके परामर्श के बिना कुछ भी नहीं करते थे।वे सदा ही उसका गुणगान करते रहते थे। उसके मित्रों ने उसे कभी भी सतमार्ग पर चलने की प्रेरणा नहीं दी। मनुष्य स्वयं ही अपने विनाश का कारण बनता है और दूसरों पर मिथ्या दोष लगाता है। ऐसा ही दूसरे मित्र के साथ हुआ। वह धन के मद में इतना मस्त हो गया कि उसे अपने पराए का भी ध्यान नहीं रहा और अंत में विनाश को प्राप्त हुआ। अहंकार के कारण चारों वेदों के ज्ञाता व शिव भक्त रावण को सम्पूर्ण कुल सहित विनाश को प्राप्त होना पड़ा। अहंकार व लालच के वशीभूत होकर मनुष्य पतन को प्राप्त होता है। इस भारत देश का नाम राजा भरत के नाम पर पड़ा।राजा भरत ने संसार को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। हमें उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रयास करना चाहिए। यदि प्रत्येक देशवासी अहंकार व लालच को छोड़ देगा तो हर देशवासी सुख की अनुभूति करेगा तथा यह देश भ्रष्टाचार मुक्त हों जाएगा।
Heart touching topic
ReplyDeleteThanks...,,🙏
DeleteVery right
ReplyDelete