अस्पृश्यता
इस संसार में विभिन्न समुदायों के लोग रहते हैं। भारत देश में कई धर्मों के लोग रहते हैं। इनमें हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई व जैन समुदायों के लोग प्रमुख हैं। भारत देश में लोग अपने अपने धर्म को ही महत्व देते हैं अर्थात जैसे हिन्दू अपने धर्म के अनुसार मंदिर में अपनी पूजा अर्चना करना चाहता है, मुस्लिम मस्जिद में नमाज़ अदा करने व रोजे रखने में विश्वास रखता है और सिख, ईसाई व जैन धर्म के लोग अपने अपने धर्म के रीति रिवाजों को ही महत्व देते हैं। इस भारत देश में कई धर्मगुरु हैं। वे अपने अपने मत के अनुसार उपदेश देते हैं। I उनका उद्देश्य देश की अखंडता व लोगो में भाईचारा बनाए रखने का है। परमेश्वर हर देशवासी के लिए एक है चाहे वह मनुष्य हिन्दू मुस्लिम, सिख, ईसाई व अन्य किसी भी समुदाय का हो । देवाधिदेव महादेव शंकर जी हैं। वे ही समस्त संसार के प्राणियों को ऊर्जा दे रहे हैं। उन्हीं की ऊर्जा मुस्लिम, सिख, ईसाई व अन्य समुदायों में व्याप्त हो रही है।हम सभी धर्मो के लोगों के साथ अपना परस्पर भाईचारा कायम रखने का प्रयास करें। प्रेम व दयालुता का भाव सबके प्रति रखें। इससे ही सब धर्मों के लोगों में परस्पर वैमनस्य समाप्त होगा।यह भारत देश एक दिन विश्व के महान शक्तियों में से एक होगा। इस देश की अर्थव्यवस्था एक दिन विश्व की सर्वश्रे्ठ अर्थवयवस्थाओं में से एक होगी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने हमें जीवन जीने की सर्वश्रेष्ठ कृतियों का उपदेश दिया है। हम उनके आदर्शो को अपने जीवन में आत्मसात करें।यह देश पैगम्बर मुहम्मद का देश रहा है। उन्होंने मानव कल्याण हेतु अदभुत ज्ञान दिया है। I यीशु मसीह ने संसार को अस्पृश्यता, दयालुता,प्रेम, सच्चाई ,इमानदारी व चारित्रता का उपदेश दिया है। गुरु नानक देव जी व गौतम बुद्ध की शिक्षाओं से हमें लाभ प्राप्त करना चाहिए। महावीर की जियो और जीने दो की शिक्षा अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रयास करना चाहिए।हम दूसरों के प्रति वही भाव रखें जैसा हम अपने लिए चाहते हैं। यदि हमारा नजरिया दूसरों के प्रति अच्छा होगा,तो लोग हमें भी अच्छी नजरों से देखेगे। हमें समदर्शी बनना चाहिए। परमपिता परमात्मा का अंश हर मनुष्य में है, चाहे वह किसी भी समुदाय व जाति से संबंध रखता हो।परमपिता परमेश्वर के लिए सब एक समान हैं। तो यह भेदभाव कैसा। देवाधिदेव शिव शंकर जी ने देवताओं व राक्षसों को संगठित होने का मार्ग प्रशस्त किया।परिणाम स्वरूप देवताओं व राक्षसों के शंकर जी आराध्य हें। इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर मुहम्मद साहब की इबारतों पर यदि हर देशवासी अमल करे व उनकी शिक्षाओं पर हर मनुष्य चले तो यह भेदभाव, घृणा, लड़ाई झगडे व परस्पर वैमनस्य स्वत ही समाप्त हो जायेंगे। प्रत्येक मनुष्य को परमपिता परमेश्वर ने संसार में एक ही कार्य के लिए भेजा है कि सच्चाई, इमानदारी व चरीत्रता के पथ पर चलना। प्रेम,सदाचार, दयालुता व सहनशीलता का भाव सबके प्रति रखना।
Right sir
ReplyDeleteGood way of life
ReplyDeleteSocially useful
ReplyDeleteGood thinking sir
ReplyDeleteVery nice
ReplyDeletethoughtful
ReplyDeleteNice thoughts
ReplyDelete