संतोष से बढ़ कर धन नहीं
इस संसार में मनुष्य अपनी सुख सुविधाओं को बढ़ाने की लालसा से कई तरह के कर्म कर रहा है। इनमें एक सत्कर्म करके अपना जीवन यापन कर रहा है और दुसरा मनुष्य पापकर्म करके अपना जीवन निर्वहन कर रहा है। परमपिता परमेश्वर ने दोनों ही मनुस्यों को एक ही उ्देश्य से संसार में भेजा है कि सत्कर्म करके अपना जीवन जीना। परंतु मनुष्य यह भूल जाता है कि इस संसार में आने का उसका क्या उद्देश्य है। एक वृतांत आता है कि प्राचीन समय की बात है कि एक जमींदार था। उसके पास बहुत जमीन थी।वह छोटे जमींदारों का शोषण करके अपनी जमीन का विस्तार कर रहा था। परिणामस्वरूप छोटे जमींदारों को एक दिन उनका गुलाम होना पड़ा। वह जमींदार कई तरह की यातना उनको देने लगा। उन्हें बंजर भूमि पर काम के लिए लगा देता था व परिवार को भरपेट भोजन नही देता था। इससे कई जमींदार मृत्यु को प्राप्त हो गए। समय ने करवट बदली।बड़े जमींदार को बुढापे व बीमारियों ने घेर लिया। उसके बच्चों को जमींदारी में रुचि नहीं थी। वे अपना समय दुव्यस्नों में लगाए रखते थे न ही वे अपने पिता का बीमारी में ध्यान रखते थे।जमींदार ने अपनी देखभाल करने को एक व्यक्ति रख लिया। वह व्यक्ति बहुत ही नेक व ईमानदार था। श्रीम्भगवद्गीता में वर्णित है कि जो मनुष्य पापकार्म करके व दूसरे व्यक्ति को यातनाएं दे कर अपना जीवन यापन करता है वह जीवित होते हुए भी मृत के समान है। समय आने पर उसे अपने पाप का दंड भोगना पड़ता है। ऐसा ही जमींदार के साथ हुआ। जमींदार ने अंतिम समय पर दौलत का कुछ हिस्सा उसकी देखभाल करने वाले व्यक्ति को देना चाहा।परंतु उस व्यक्ति ने जमींदार की दौलत को ठुकरा दिया और कहा कि मै छल कपट से प्राप्त की हुई दौलत को नहीं लेना चाहता । मैं अपनी अगली पीढ़ियों को विनाश के कगार पर नहीं ले जाना चाहता हूं। जमींदार को अपने कृत्य पर पश्चाताप होने लगा और वह फूट फूट कर रोने लगा। हमें अपने जीवन में परमपिता द्वारा दी गई प्रत्येक वस्तु पर सन्तुष्ट होना चाहिए।कहा भी है कि संतोष से बढ़ कर कोई धन नहीं। सतोष होने से मनुष्य को सुख की अनुभूति होती है व संतोष न होने पर मनुष्य को दुख की अनुभूति होती है। इसलिए हमें हर परिस्थिति में संतोषी होने का प्रयास करना चाहिए।
बहुत अच्छे सर, टॉपिक अच्छा है।
ReplyDeleteGood job sir
ReplyDelete