सच्चाई , इमानदारी और चरित्र

सच्चाई के पथ पर अग्रसर मनुष्य को अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सच्चाई पर चलने वाले को हर क्षेत्र में विजय प्राप्त होती हैं। सत्य के मार्ग पर चलने से मनुष्य में सकारात्मक विचारों का प्रवाह होता है, उसके आस पास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सच्चाई के पथ पर चलने वाला मनुष्य देवतुल्य होता है। देवी सरस्वती का वास उस मनुष्य की वाणी पर होता है।    राजा हरिश्चन्द्र ने इस संसार को सच्चाई  के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है।हम उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रयास करें।                                                     ईमानदारी मनुष्य को परोपकारी, दयालु, स्वाभिमानी और दृढ़ संकल्प वाला बनाती है।ईमानदार मनुष्य के घर खाना खाने से मनुष्य को एक अदभुत  शांति की अनुभूति  होती है। हमें  परिश्रम करके अपने परिवार का जीवनयापन करना चाहिए। जो मनुष्य  इमानदारी के साथ कार्य करता है व बिना भय, राग और  द्वेष के साथ  अपना जीवन निर्वहन करता है। उस मनुष्य पर देवी देवताओं की कृपा होती है। उस मनुष्य में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। एक वृत्तांत आता है कि एक महात्मा तीर्थ यात्रा पर जा रहा था। मार्ग में रात्रि विश्राम हेतु उसे किसी लकड़हारे के घर में ठहरना पड़ा। लकड़हारे ने महात्मा का बहुत आदर सत्कार किया। यात्रा पर जाते समय महात्मा ने उसे पत्थर दे दिया। इस पत्थर को लोहे के साथ संपर्क करने से लोहा सोना बन जाता है। लकड़हारे ने पारस पत्थर को अपने पास रख लिया। लकड़हारा रात भर सो नहीं सका।यह सोचते हुए कि मै इस पत्थर से क्या करूं व क्या न करूं। वह इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि इस पत्थर को सम्भाल कर रखूंगा और समय आने पर महात्मा को वापिस दे  दूंगा ।जब महात्मा दूसरी बार उस स्थान पर पहुंचा तो उसकी दशा देख कर उसे  दुःख होता है। महात्मा को देख कर लकड़हारे की खुशी का ठिकाना न रहा। उसने पत्थर महात्मा के चरणो में रख दिया और कहा मै दूसरों की अमानत से  व बिना परिश्रम किए धनी नहीं बनना चाहता हूं। यह बात महात्मा के दिल को छू गई।     कहा भी है कि अगर  मनुष्य का जीवन में धन व सेहत चली जाए तो   वह उसे  समय के अनुसार एक दिन प्राप्त कर सकता है परंतु यदि किसी व्यक्ति का जीवन में  चरित्र ही नहीं रहे तो वह मनुष्य मृत् के समान हो जाता है।मनुष्य को जीवन के हर क्षेत्र में अपनी मर्यादा में रहकर ही जीवन यापन करने का प्रयास करना चाहिए।
  •  हमें समदर्शी बनना  चाहिए। जैसी नज़र हमारी अपनी मां,बहन बेटियों पर होती है वैसी ही नज़र हमें दूसरों की मां बहन बेटियों पर होनी चाहिए। जिस मनुष्य का  चाल चलन ठीक नहीं,वह मनुष्य अपनी अगली पीढ़ियों को भी विनाश के कगार पर ले जाता है। क्योंकि मनुष्य अपने ही  उत्थान व  पतन का कारण बनता है यदि मनुष्य सत्कर्म करेगा तो वह उत्थान की ओर अग्रसर होता है।                                                                                             सत्य, इमानदारी व चरित्र के पथ पर चल कर मनुष्य संसार के सभी उपभोगों को भोग कर दीर्घायु को प्राप्त होता है।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Sight seeing of Manimahesh

Benefits of the Brahammahurat meditation

Brother and sister