चीन पतन की ओर
चीन की सेना ने भारतीय रणबांकुरो की हत्या करके स्वयं को अपने ही बुने हुए जाले में फंसने जैसी स्थिति बना ली है। चीन ने पूरे संसार को कोरोनावायरस के बारे सही जानकारी नहीं दी।इस कारण भी विश्व की समस्त जनता चीन से किनारा करना चाहती है। लद्दाख की गलवान घाटी में वास्तविक नियत्रण रेखा पर 16 जून को भारत और चीनी सेना में हिंसक झड़प के कारण भारतीय सेना के 20 जवानों व एक कमांडिंग ऑफिसर की मृत्यु से देश को गहरा आघात लगा है।चीनी सैनिकों ने भारतीय सेना पर प्रहार करने की पहल की, बदले में भारतीय सैनिकों ने 40-50 चीनी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया।एक चीनी आफिसर को पकड़ लिया।चीन के इस दुष्कृत्य की संसार के सभी देशों में भर्तसना हो रही है। पहले की तरह भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों की गर्दन व रीढ़ की हड्डी को तोड़ करके करारा जवाब दिया है। राज्य सरकारों में महाराष्ट्र ने चीन की कंपनियों के साथ हुए करार को निरस्त करके अन्य राज्यों को एक उदाहरण पेश किया है। केंद्रीय सरकार को चीन में निर्मित इलेक्ट्रॉनिक सामान,अन्य उपकरण व प्रिंट मीडिया के उपकरण को भारतीय बाजारों में तुरंत प्रभाव से रोक लगानी चाहिए। देशवासियों को चीनी सामान का वहिष्कार करना चाहिए।
रामायण के सुन्दरकाण्ड में वर्णित है कि जब श्रीराम लंका पर चढ़ाई कर रहे थे तो सौ योजन का समुद्र लंका जाने के लिए रास्ता नहीं दे रहा था, बहुत याचना करने के बाद भी जब समुद्र ने रास्ता नही छोड़ा , तो श्रीराम ने लक्ष्मण को अपना धनुष बाण लाने को कहा तथा श्रीराम जी बोले कि मूर्ख व्यक्ति से विनती, कुटिल व्यक्ति से स्नेह, स्वभाव से कृपण व्यक्ति से दान भाव की उदार बातें और कामी व्यक्ति से परमात्मा की कथा का वही तात्पर्य होता है जिस प्रकार ऊसर में बीज बोने से। जिस प्रकार केले का वृक्ष प्रतिवर्ष काटने से फल देता है,उसी तरह मूर्ख व्यक्ति भी डांटने फटकारने से ही मार्ग पर आता है। कहने का भाव यह है कि अब सरकार को चीन को सबक सिखा देना चाहिए ताकि अन्य देशों को भी भय हो । तभी शहीद हुए जवानों की शहादत का बदला लिया जा सके। वास्तव में चीन अब पतन की ओर जा रहा है।

Absolutely right sir,
ReplyDeleteAbsolutely right keep it up
ReplyDelete