सेवा भावना
धर्म ग्रन्थों में वर्णित हैं कि माता पिता की सेवा से बढ़ कर इस संसार में कोई भी तीर्थ नहीं है। मां ही मनुष्य की प्रथम गुरु होती है।मां ही संतान की सब प्रकार के दुखों से रक्षा करती है । मां ही संतान की बिना किसी भेदभाव से पोषण करती है।पिता अपनी संतान को सामाजिक,नैतिक मूल्यों की शिक्षा देता है।पिता अपने पुत्र को हर क्षेत्र में कुशलता का उपदेश देता है।पिता गुरु के समान है। कहा भी है कि गुरू कुम्हार शीश कुंभ है, कढ़ी कढ़ी काठे खोट,अंतर हाथ संहार दे बाहर बाहे चोट। अर्थात पिता ही अपनी संतान को संसार के देहिक,देविक भौतिक तापों से बचने के योग्य बनाता है।मां बाप की सेवा करने से मनुष्य अपने लोक परलोक के मार्ग को सार्थक बना सकता है। पुराणों में वर्णित एक सदन कसाई की कथा का वर्णन आता है कि वह मांस विक्रेता की दुकान से मांस खरीद कर लाता था और शालिग्राम के पथरों के बने बटे से मांस बेचता था। अचानक एक महात्मा उस मार्ग से जा रहा था। उसने देखा कि यह किस तरह का मनुष्य है जो शालिग्राम के पथरों से मांस तोल रहा है। उसने विस्तार से इस बारे में चर्चा की और वह उसके ज्ञान से बहुत प्रभावित हुआ। उस महात्मा ने सदन कसाई से पूछा कि मै आपके गुरू के दर्शन करना चाहता हूं।सदन कसाई ने मुस्कराते हुए कहा कि मेरे गुरु तो मेरे मेरे घर में ही हैं,मुझे बाहर जाने की जरूरत ही नहीं है। महात्मा सदन कसाई के घर में गया और वहां देखा सफेद वस्त्रों में सुसज्जित व ऊंचे आसन पर बैठे उसके माता पिता ने आवाज लगाई और कहा बेटा सदन तुम आ गए। महात्मा हैरान रह गया। महात्मा सदन के चरणों में पड़ गया और फूट फूट कर रोने लगा।उस महात्मा को अपने मां बाप की याद सताने लगी। क्योंकि उसने सन्यास धारण कर लिया था। इस संसार में चारों धाम मां बाप के चरणों में हैं।
Verygood
ReplyDeleteThis comment has been removed by a blog administrator.
ReplyDeleteNice
ReplyDelete