स्वस्थ रहने के लिए नियम

स्वस्थ रहने के लिए हमें आयुर्वेद के अनुसार अपना जीवन का निर्वहन करना चाहिए। ब्रह्ममुहर्त में उठकर स्नान, ध्यान व प्राणायाम व व्यायाम करना चाहिए। समय के अनुसार भोजन करना चाहिए। वात, पित व कफ का संतुलन बनाए रखने में सहायक भोजन का प्रयोग करना चाहिए। हमें भोजन के चालीस मिनट पहले व एक घंटा बाद  पानी पीना चाहिए तथा पानी हमेशा ही घुंट घुंट ही पीना चाहिए।इससे हमारा भोजन आसानी से पच जाता है। हमें सदैव ही ऋतु के अनुसार भोजन करना चाहिए।भारत ही एक ऐसा देश है जहां साल भर में छह ऋतुएं होती हैं। हमें ऋतुओं के अनुसार ही पथ्य व अपथ्य का प्रयोग करना चाहिए। अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने में हमेशा ही शीतल जल से स्नान करना चाहिए। सर्दियों में गुनगुने पानी से स्नान करना चाहिए।न तो ज्यादा गर्म न ही ज्यादा ठंडे भोजन का प्रयोग करना चाहिए। हमेशा ही भूख लगने पर भोजन करना चाहिए।विरूद्ध आहार का प्रयोग नहीं करना चाहिए। यह प्रयास करना चाहिए कि हमेशा शांत मन से भोजन करना चाहिए।शरीर की शुद्धता बनाए रखने में मास में एक बार उपवास करना चाहिए। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमें पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। कम से कम आठ घंटे सोना चाहिए तथा भोजन करने के समय एक चौथाई हिस्सा पेट का हवा व पानी के लिए खाली रखना चाहिए।दिन भर पर्याप्त पानी पीना चाहिए। कहावत है कि स्वास्थ्य धन बिना सब धन धुरी समान।एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ आत्मा का वास होता है।

Comments

Popular posts from this blog

Sight seeing of Manimahesh

Benefits of the Brahammahurat meditation

Brother and sister