कोरोनावायरस से बचाव व समाधान

कोरोनावायरस आज के समय में एक व्यापक महामारी का रूप ले चुकी है। जिससे मनुष्य अपने ही घर में रहने को मजबूर हो चुका है। यह एक बड़ा दुखद  व चिन्ता का विषय है। इस महामारी से बचने के लिए हमें किसि से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखनी चाहिए तथा सरकार के बनाए हुए नियमों का कठोरता से पालन करना चाहिए । इस महामारी से बचने के लिए हमें प्राचीन भारतीय संस्कृति को अपनाना चाहिए चाहिए। हमें ब्रह्ममुहुर्त में उठकर प्राणायाम, ध्यान व व्यायाम करना चाहिए।हमें हाथ जोड़ कर प्रणाम करने की आदत डालनी चाहिए। एकांतवास में रह कर दिनचर्या को पूरा करना चाहिए।सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए।इस महामारी से बचने के लिए हमें अपने घर के आस पास के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। हमें अपने परिवार की सुरक्षा व देश वासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सदैव सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों का पालन करना चाहिए। जीवन परमात्मा द्वारा दी गई अमुल्य धरोहर है। यह मानस चोला बड़ी कठिनाई से प्राप्त होता है। देवता भी मानस चोले को पाने की आकांक्षा रखते हैं। यह शरीर एक मंदिर है। इसमें परमपिता परमात्मा रहते हैं। हमें इस शरीर की सुरक्षा , स्वच्छता व शुद्धता का पूरा ध्यान रखना चाहिए। परमपिता परमेश्वर को सदैव स्मरण करना चाहिए और अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम इस वैश्विक महामारी को दूर करने में तन मन धन से सरकार का सहयोग करें ताकि हम एक स्वस्थ,समृद्ध  व खुशहाल  भारत के भविष्य की नींव रख सकें।

Comments

  1. Very nice everyone should obey the guidance given in this link.

    ReplyDelete
  2. Corona se bachaw ka samadhan hai ghr pr rahiye... 🤗

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Sight seeing of Manimahesh

Benefits of the Brahammahurat meditation

Brother and sister